सुधाकर महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन समारोह सम्पन्न
वाराणसी राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, खजुरी, पाण्डेयपुर वाराणसी में दिनांक 15 सिप्तम्बर 2026 को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एस. एन. चतुर्वेदी ने कहा कि -राष्ट्रीय सेवा योजना एक मिशन है, यह एक संस्कार है, जो हमारे अन्दर संस्कार को विकसित करता है।

विशेष अतिथि – महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो० श्रद्धानन्द जी ने कहा कि सभी को साथ ले कर चलना ही सेवा है, क्योंकि हमें कर्म के माध्यम से सेवा करने की भाव सिखाता है।
चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि- स्वयंसेवी छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के संगत में रहकर जो आत्मसात किया है। उससे लोगों को और समाज को भी जागरुक करें।
प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि सप्त दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेविकाओं में सेवा भाव, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करती हैं।

इसके पश्चात् विभिन्न प्रकार की नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम अधिकारी, प्रथम इकाई डॉ. मनोरमा तिवारी, द्वितीय इकाई, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, तृतीय इकाई डॉ० पूजा सिंह ने अपने सप्त दिवसीय शिविर के अनुभव को साझा किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना, स्वागत गीत, सस्वती वंदना और संस्थापक एडवोकेट पंडित जय नारायण दूबे, संस्थापिका पूर्व प्रधानाचार्या इंटरमीडिएट कॉलेज श्रीमती शान्ति दूबे के माल्यार्पण से हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवी छात्राओं को शील्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे ने स्वयंसेवी छात्राओं को आशीर्वचन दिये ।
कार्यक्रम में डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ. प्रवीण तिवारी डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ० गीता सिंह, डॉ० अनीता सिंह, डॉ० मंजीत किशोर, डॉ० आशीष कुमार, डॉ० प्रेम कुमार डॉ० कृष्णा, डॉ. आशिष कुमार मिश्रा ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

