पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में द्वितीय हेल्थ कैंप ।
आयोजित।
80 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।


वाराणसी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को द्वितीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्या निशा यादव ने चिकित्सकों की टीम का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गईं तथा नेत्र परीक्षण, बीपी, शुगर, शारीरिक फिटनेस सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपक सिंह, डॉ. आकाश कुमार बरनवाल, डॉ. नवीन कुमार कुशवाहा, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डायटिशियन डॉ. इरम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी, फिजिशियन डॉ. सुनील, डॉ. आनंद मिश्रा तथा अजीत सहित नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने बड़े मनोयोग से छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस दौरान लगभग 80 छात्राओं के साथ-साथ प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्या तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी आंख, बीपी और शुगर की जांच कराई। कार्यक्रम में मीडिया की भी सहभागिता रही।
अंत में प्रधानाचार्या निशा यादव ने सभी आए हुए अतिथियों एवं चिकित्सकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

