Varanasi UP…काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 सम्पन्न, पांच महिलाओं का सम्मान।

काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 सम्पन्न, पांच महिलाओं का सम्मान।

वाराणसी। काशी जेसीज़ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जेसीआई काशी द्वारा आयोजित “काशी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” का तृतीय संस्करण 22 मार्च को होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष आयोजन “नारी सम्मान वर्ष” के रूप में मनाया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की पांच विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर देना सशक्त समाज की पहचान है।
इस अवसर पर डॉ. अंकिता पटेल (स्वास्थ्य), शैली मेहरोत्रा (उद्यमिता), डॉ. सारिका श्रीवास्तव (शिक्षा एवं शोध), सुमेधा पाठक (खेल) और सोना कपूर (सामाजिक सेवा) को सम्मानित किया गया। सभी ने अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल के. जाजोदिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीए पी. के. अग्रवाल ने दिया। आयोजन को नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायी पहल के रूप में सराहा गया।

Related posts