Varanasi UP…विश्व ऑटिज्म दिवस पर सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

विश्व ऑटिज्म दिवस पर सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

वाराणसी के मोडैला रोड स्थित सान्वी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में 4 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें 2 वर्ष से 12 वर्ष तक के लगभग 35 बच्चों की जांच की गई।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. तिवारी ने सभी बच्चों का विस्तार से परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के विकास पर मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से बच्चों में ऑटिज्म जैसे लक्षण, अतिसक्रियता, ध्यान की कमी और आंखों से संपर्क न बना पाना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
डॉ. तिवारी ने ऑटिज्म और हाइपरएक्टिविटी में समय रहते पहचान और प्रारंभिक उपचार (अर्ली इंटरवेंशन) के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने पोषण संबंधी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विटामिन डी और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी भी बच्चों के विकास को प्रभावित कर सकती है।
इस अवसर पर एनोरेक्टल सर्जन डॉ. शर्मिला तिवारी ने बच्चों के समग्र विकास में परिवार की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऑटिज्म और अन्य विकास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए परिवार का सहयोग और देखभाल बेहद जरूरी है।
शिविर में अभिभावकों को बच्चों की बेहतर देखभाल और सही मार्गदर्शन के लिए जागरूक किया गया।

Related posts