आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25वां स्थापना दिवस: जौनपुर में पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न।
इनर व्हील क्लब बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह को विशेष रूप से किया गया सम्मानित।


पत्रकारों के हित में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत राष्ट्रीय संस्था आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर दिल्ली में मुख्य समारोह सम्पन्न होने के उपरांत जनपद जौनपुर में प्रतिनिधि कार्यक्रम के रूप में पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी आश्रम के सामने, रुहट्टा, जौनपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के अनेक पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित कर विचार-विमर्श के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए इनर व्हील क्लब बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह ने सभी उपस्थित पत्रकारों का स्वागत किया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकार एकता और उनके अधिकारों की मजबूती पर भी जोर दिया गया।
