उपज वाराणसी इकाई की आवश्यक बैठक संपन्न, संगोष्ठी आयोजन का निर्णय।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) वाराणसी इकाई की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक रविवार, 5 अप्रैल को उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन व प्रशासन से मांग उठाने पर भी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त अन्य कई विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता वाराणसी इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल एवं डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्र सहित संतोष कुमार और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

