किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर धारदार हथियार से हमला, तीन शिष्य घायल

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात प्राणघातक हमला हुआ। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए।इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कण्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात प्राणघातक हमला हुआ। इस हमले में वह जहां गंभीर रुप से घायल हो गईं, वहीं बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए। सभी घायलों को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर भी हमला हुआ था।

महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी। कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने वार किए। इसमें कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए। हमले की जानकारी मिलने के बाद किन्नर अखाड़े में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें:महाकुम्भ 2025: प्रयागराज में त्रिजटा स्नान का बड़ा महत्व

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts