Varanasi UP…वाराणसी में ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन

वाराणसी में ऑल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन।

240 खिलाड़ी ले रहे भाग।

वाराणसी के जगतगंज स्थित कामेश हट होटल में “लेट कामेश्वर नारायण सिंह मेमोरियल 12 एस के वी टी ऑल इंडिया ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से कुल 240 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17 के साथ-साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु के 12 वरिष्ठ खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर अपने अनुभव का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष के शतरंज खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ग में कुल 65,100 रुपये की आकर्षक धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष कामेश सिंह, सेक्रेटरी विनीत राय तिवारी तथा फाउंडर डॉ. श्वेता भारती हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न रहा।

Related posts