भारतीय संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती को धूम धाम से फूलपुर व्यापार मण्डल ने मनाया।
व्यापार मण्डल फूलपुर ने बाबा साहेब की जयंती को फूलपुर स्थित चौरा माता मंदिर प्रांगण में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में किया गया, जिसमें समाज को जागरूक करने का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को समानता, न्याय और भेदभावमुक्त व्यवस्था का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल सीमित के सदस्यों ने कहा कि बाबा साहेब के विचार केवल संविधान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक और संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से शिक्षा को अपनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताब और पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर सोनू सेठ, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’,जेंडर अग्रहरि, राहुल भोजवाल, सोनू गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संदेश: बाबा साहेब की जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का अवसर है।
