Varanasi UP…चाँदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शो-रूम का भव्य उद्घाटन।

चाँदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शो-रूम का भव्य उद्घाटन।

वाराणसी। चाँदमारी क्षेत्र में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शो-रूम का भव्य उद्घाटन मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे संपन्न हुआ। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि शियाराम, जो कृष्ण ज्वेलर्स के सबसे वरिष्ठ सदस्य एवं कार्य अधिकारी हैं, के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से चाँदमारी (स्टेट बैंक के सामने) में इस नई शाखा का शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है, जिसमें 10 ग्राम के सोने के आभूषणों की बनवाई पर 30% की सीधी छूट एवं डायमंड ज्वेलरी पर 20% तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। साथ ही पुराने सोने के आभूषणों पर 100% एक्सचेंज का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा।
संस्था से जुड़े चेतन अग्रवाल ने जानकारी दी कि आगामी त्योहारों एवं वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसमें हीरे की अंगूठियां, कपल एंगेजमेंट बैंड, नोजपिन, हल्के वजन के नेकलेस सेट और डायमंड चूड़ी सेट विशेष रूप से ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डायमंड ज्वेलरी के साथ आईजीआई सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों का विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के अंत में रौनक अग्रवाल ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों, पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेतन अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts