जय माँ दुर्गे सेवा ट्रस्ट के वार्षिक महोत्सव का आगाज, 800 बच्चों ने लिया भाग।

वाराणसी। जय माँ दुर्गे सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का प्रथम दिन शनिवार को सोनारपुरा स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महोत्सव के पहले दिन 25 अप्रैल को सामान्य ज्ञान, कला, मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 800 बच्चों ने विभिन्न स्कूलों एवं जिलों से आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ड्राइंग और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के संयोजन में अध्यक्ष ज्योति प्रजापति, संस्थापिका शीला देवी एवं कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से महोत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
महोत्सव का दूसरा दिन भी विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।

