अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने प्रशांत कुमार चतुर्वेदी को जिला महासचिव की सौंपी जिम्मेदारी

संगठन का विस्तार सशक्तिकरण एकजुटता, संगठन व कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता।प्रशांत चतुर्वेदी,,

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावा रायबरेली। क्षेत्र के नीमटीकर गांव के रहने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की जिला इकाई रायबरेली ने संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंडित प्रशान्त कुमार चतुर्वेदी पुत्र प्रेमानंद चतुर्वेदी को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।

पंडित प्रशान्त कुमार चतुर्वेदी को यह जिम्मेदारी उनकी कर्मठता, कार्यनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण तथा समाज के उत्थान के लिए सक्रिय योगदान को देखते हुए सौंपी गई है। युवा एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

।जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला नेउनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को विश्वास है कि प्रशान्त कुमार चतुर्वेदी अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के माध्यम से जनपद रायबरेली में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने समाजहित के कार्यों को गति देने की अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना है। इस दिशा में नए दायित्वों के साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने पंडित प्रशान्त कुमार चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related posts