Varanasi UP…विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की प्रांतीय बैठक वाराणसी में सम्पन्न।

विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की प्रांतीय बैठक वाराणसी में सम्पन्न।

11 सूत्रीय मांगों पर जताया रोष।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रांतीय बैठक वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा (आईएएस) ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए ईमानदारी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में वाराणसी सहित गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, सहारनपुर और गोरखपुर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने शासन स्तर पर लंबित 11 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर नाराजगी जताई। प्रमुख मांगों में दैनिक वेतन एवं वर्क चार्ज कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवा नियमावली का प्रख्यापन, वेतन विसंगतियों का निस्तारण तथा गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु चिकित्सा नियमावली लागू करना शामिल रहा।
इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल के 18 माह के बकाया एरियर का भुगतान, आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण और अप्रैल 2005 के बाद नियमित कर्मचारियों को पूर्व सेवा जोड़कर पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई गई।
बैठक में विभिन्न प्राधिकरणों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। संचालन दिवाकर द्विवेदी और समापन संतोष कुमार ओझा ने किया।

Related posts