Varanasi UP…छठवीं पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: रसोइयों को साड़ी भेंट कर किया सम्मान।

छठवीं पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: रसोइयों को साड़ी भेंट कर किया सम्मान।

वाराणसी। माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ द्वारा अपनी स्वर्गीय पत्नी श्रीमती माधुरी पाठक की छठवीं पुण्यतिथि (24 अप्रैल 2026) के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय, बड़ा गांव, बैलिया (वाराणसी) में कार्यरत रसोइयों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रसोइयों एवं अन्य महिला कर्मियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मनवासा, गुल पत्ती, संजू देवी, अर्चना, रचना, कविता, साक्षी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर डॉ. पाठक ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related posts