समाजवादी पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) सीमा राजभर का शिवपुर में भव्य स्वागत।

वाराणसी, समाजवादी पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला सभा) सीमा राजभर के वाराणसी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वे नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह से मिलने शिवपुर स्थित उनके आवास पहुंचीं।
इस अवसर पर शशिप्रताप सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर सीमा राजभर का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अजय आर्या, गुलाब राजभर, दिनेश पटेल, सोनूलाल एवं सतेन्द्र सिंह शामिल रहे।

