Varanasi UP…पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

वाराणसी, 27 अप्रैल 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के साथ बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया।
महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता, प्लेटफॉर्मों की स्थिति, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, टिकटिंग, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी को यात्रियों की सुरक्षा के प्रति और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts