Varanasi UP….भीषण गर्मी में मरीजों को राहत: मारवाड़ी युवा मंच ने अस्पताल को भेंट किया कूलर

भीषण गर्मी में मरीजों को राहत: मारवाड़ी युवा मंच ने अस्पताल को भेंट किया कूलर।

वाराणसी संवाददात भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा द्वारा बांस फाटक स्थित हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए एक कूलर दान स्वरूप प्रदान किया गया।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को तेज गर्मी से राहत पहुंचाना रहा, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ सहजता और आराम मिल सके। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
मारवाड़ी युवा मंच निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है। इसी क्रम में यह पहल भी मानव सेवा की भावना को समर्पित है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा विनीता प्रसाद, सह सचिव मीनू पोद्दार, प्रचार मंत्री अंशु अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्या पिंकी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts