151 बटुकों के शंखनाद से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत।

वाराणसी: प्रधानमंत्री के श्री काशी विश्वनाथ धाम आगमन पर मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंज उठा। अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य विद्यालय, शिवपुर के 151 बटुकों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर महंत शंकर पुरी ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए देश की उन्नति की कामना की।

