निरीक्षण में ठाकुरपुर विद्यालय बंद पाया गया
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी . धारा लक्ष्य समाचार पत्र

एसडीएम ने बुधवार सुबह की सुबह पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, और व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं।
निरीक्षण में ठाकुरपुर विद्यालय बंद मिला है।

निरीक्षण पर निकले उप जिला अधिकारी अनिल सरोज को मधनापुर स्कूल में दूध उपलब्ध नहीं मिला,और आंगनबाड़ी केंद्र बन्द मिला है। विद्यालय में मौजूद शिक्षक पंजीकरण संख्या नहीं बता पाए।
श्याम नगर में शिक्षा मित्र सहित दो शिक्षक विना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले । और स्कूल में दूध उपलब्ध नहीं था । धुसेडिया है प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदा मिला है। साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त
मिड-डे मील, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर उपस्थित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त कंपोजिट विद्यालय खालसा पुर का भी निरीक्षण किया है।
इस संबंध में उप जिला अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि समय-समय पर निरीक्षण कर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
