Saharanpur UP: नवगंतुक थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा का चोरो पर बडा प्रहार

धारा लक्ष्य समाचार 

छुटमलपुर सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ट्यूबवैल तार चोर गिरोह के 05 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 टूल बॉक्स, 01 गिलैंडर मशीन, 01 ड्रिल मशीन, 2.5 किलोग्राम तांबे का तार व 02 अरथिंग रॉड बरामद।

संजय कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी बाल विधा मन्दिर वाली गली कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे लगे सबमर्सिबल से विद्युत तार चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 166/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया

दिनाँक 27.02.2026 को वादी सावेज पुत्र इकबाल निवासी रसूलपुर कलाँ थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी की दुकान से 02 वेल्डिंग मशीन, 01 हेमर ड्रिल मशीन, 01 टूल बाक्स, 01 बन्टरा, निगरोल, 01 पेटी वेल्डिंग रोड और 15 मीटर केबल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 91/26 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत कराया गया।

दिनाँक 16.04.2026 को वादी मौर्य आनन्द कुमार पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम बरतसपुर थाना मछलीशहर जिला जोनपुर हाल तैनाती 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र फतेहपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात चोरो द्वारा फतेहपुर क्षेत्र स्थित उपकेन्द्र से 13 नगर अर्थिंग रोड चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 150/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्तगण अमजद उर्फ उर्मिला पुत्र खुर्शीद नि0 ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर,वंश पुत्र पप्पू नि0 ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर सहारनपुर

3. नौमान पुत्र अब्दुल वहीद नि0 ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर सहारनपुर,आकाश उर्फ काशी पुत्र पुष्पेंद्र नि0 ग्राम फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर , रहीश पुत्र मौसम नि0 ग्राम भटपुरा थाना फतेहपुर सहारनपुर को कस्बा छुटमलपुर मे ईदगाह के पीछे से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 25 मीटर सबमर्सेबिल केबल, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 टूल बॉक्स, 01 निगरोलकर जिस पर तांबे का तार लिपटा है, 01 गिलैंडर मशीन,

01 ड्रिल मशीन, 2.5 किलोग्राम तांबे का तार व 02 अरथिंग रॉड़ बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायलय के समक्ष पेश किया जा गया।बरामदगी का विवरण-25 मी0 समरसेविल केविल01 बैल्डिंग मशीन01

टूल बोक्स01 निगरोलकर जिस पर तांबे का तार लिपटा है01 गिलैंडर मशीन01 ड्रिल मशीन 2.5 किलोग्राम कापर तार 02 अरथिंग रॉड बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा,उ0नि0 मशकूर अली,सब इंस्पेक्टर चौकी इंचार्ज मुजफ्फराबाद बबलू कुमार थाना फतेहपुर जिलाउ0नि0 बिजेन्द्र सिंह. है0का0 961 रोहित राणा,

है0का0 231 रोहित चौधरी,।है0का0 456 बबलू राणा का0 1323 कुलदीप थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ।

Related posts