SAHARANPUR NEWS सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर कॉलोनी वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर कॉलोनी वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
वार्ड नंबर 39 पेपर मिलल रोड हिम्मतनगर देरी से हो रहे सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हिम्मतनगर, अनमोल विहार, रघु कृष्ण बिहार, विनय विहार, इंदिरा कॉलोनी वासियों ने आठ महीने से सड़क निर्माण न होने से परेशान होकर इकट्ठे होकर सड़क पर हंगामा किया। कॉलोनी वासियों का कहना है ठेकेदार कभी पानी पाइपलाइन कभी गैस पाइपलाइन कभी मिट्टी उठाने का बहाना बना लेता है और धीरे-धीरे आठ महीने गुजर गए। कॉलोनी वासियों को अपने वाहन घर तक ले जाने में परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चों को घर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कोई भी रिक्शा चालक कॉलोनी में आने को तैयार नहीं है। कल भी स्कूल के बच्चों की रिक्शा पलट गई थी जिसमें बच्चे घायल होने से बाल बाल बचे। कॉलोनी वासियों को सड़कों पर देख पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार उपाध्याय ने मेयर डॉ0 अजय कुमार को फोन कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराया मेयर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सुरेश चंद मुख्य अभियंता नगर निगम को तुरंत मौके पर भेजा। कॉलोनी वासियों ने जे ई अनूप कुमार पर काम में लापरवाही व बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया।
सुरेश चंद्र मुख्य अभियंता नगर निगम ने दो दिन का समय लेकर काम सुचारू रूप से चालू करने का आश्वासन दिया।

Related posts