Barabanki UP: संपूर्ण समाधान दिवस में 95 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट कुलदीप शर्मा (के.के.)

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील हैदरगढ़ में दिनांक 02 मई 2026 को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और आमजन की समस्याओं को सुना गया।

कार्यक्रम में कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देशों के साथ अग्रसारित किया गया।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 55 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से 12, विकास विभाग से 1, विद्युत विभाग से 11, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें दर्ज की गईं।

निस्तारण की बात करें तो मौके पर केवल राजस्व विभाग के 4 मामलों का ही समाधान किया जा सका, जबकि अन्य विभागों की शिकायतों को जांच और कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया है।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान तहसील व ब्लॉक स्तर के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts