छात्र-नौजवान,किसान विरोधी है भाजपा सरकार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ/अयोध्या। गौशाईंगंज विधानसभा के बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत भैरोपुर टीकरा गाँव में रामहेत यादव -प्रेमनारायण ऊर्फ जंगली यादव द्वारा जगन्नाथ मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने भाजपा सरकार को छात्र-नौजवान, किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति का विधान लागू करने के षड्यंत्र में जुटी हुई है।
भाजपा हिन्दू-मुसलमान, यादव -गैर यादव,दलित -अतिदलित के नाम पऱ नफ़रत पैदा कर पीडीए की ताक़त को कमजोर कर सत्तासीन हुई है। छात्र -नौजवान, किसान व अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए पीडीए को मजबूत कर 2027 में पीडीए महानायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना आवश्यक है।
उन्होंने गैर यादव पिछडी, अतिपिछड़ी, दलित जातियों के भाइयों का आह्वान करते हुए कहा कि यादव से ईर्ष्या नहीं, प्रतिस्पर्धा करों, जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। उन्होंने यादव युवाओं से संयम बरतने व सोशल मिडिया पर सावधानी से लिखने की अपील की और अतिपिछड़े दलित भाइयों को सम्मान देने व जोड़ने की अपील किया।

समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटन राम निषाद ने सवाल करते हुए कहा कि क्या मंडल कमीशन (ओबीसी आरक्षण ) का विरोध किसी मुसलमान ने किया,जातिगत जनगणना,समानुपातिक हिस्सेदारी, ओवरलेपिंग व माइग्रेशन व यूजीसी का विरोध मुसलमानों ने किया?
अगर पिछड़े दलितों के संवैधानिक अधिकार, भागीदारी,आरक्षण, प्रतिनिधित्व, जातिगत जनगणना व यूजीसी का विरोध मुसलमानों ने नहीं किया तो मुसलमान पीडीए के दुश्मन कैसे? उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से ओबीसी, एससी कोटे की खुलेआम डकैती व हकमारी की जा रही है, एनएफएस के माध्यम से हमारे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोफेसर बनने से रोका जा रहा है।
यूपीएससी,यूपीपीसीएस आदि में वर्गवार साक्षात्कार के कारण वर्चस्ववादी साक्षात्कार टीम द्वारा ओबीसी,एससी,एसटी को कम अंक देकर नौकरी से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य एकलव्य का अंगूठा काटा,लेकिन आज उच्च पदों, संस्थाओं व साक्षात्कार टीम में बैठा द्रोणाचार्य पीडीए के बच्चों का अंक काटकर पीछे किया जा रहा है।
जनसभा में प्रमुख रूप से बृजेश यादव,जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव,शारदा प्रसाद निषाद,रोली यादव, अखिलेश यादव,परशुराम यादव,राम संवार यादव, शिवराम यादव, भानुप्रताप यादव, राममूरत यादव,परशुराम निषाद प्रधान,सुरेन्द्र यादव प्रधान,रविन्द्र यादव पूर्व प्रधान, गयाप्रसाद यादव, डॉ. मनोज कुमार यादव आदि सहित हजारों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
