Varanasi UP…कर्मवीर सम्मान समारोह में माँ विन्ध्यवासिनी क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मानित।

कर्मवीर सम्मान समारोह में माँ विन्ध्यवासिनी क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मानित।

वाराणसी पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में माँ विन्ध्यवासिनी क्लब, काशीपुरा द्वारा भव्य कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री विश्वभूषण मिश्रा (कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद) के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में 90सी पीठ कोतवाली के श्री विजय प्रतीचे सिंह एवं पार्षद श्री संजय केशरी उपस्थित रहे।

समारोह में संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सेवा भाव से किया गया कार्य श्रेष्ठ सोच और पवित्र भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथियों ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों से समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन संरक्षक मनोज गुप्ता ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मुन्ना कसेरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक रामनारायण कसेरा एवं महामंत्री रमेश कसेरा ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर रामनारायण कसेरा, मुन्ना कसेरा, मनोज गुप्ता, भरत लाल (पप्पू जी), लालबाबू, आकाश कसेरा, राजेन्द्र प्रसाद, बच्चेलाल, श्यामसुन्दर, भरत (गोलू जी), राजू कसेरा, मन्चू कसेरा, श्याम कसेरा, सोनू कसेरा, राज कसेरा, संजय कसेरा, अर्जुन कसेरा, अशोक कसेरा, रोहित कसेरा सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष मुन्ना कसेरा ने बताया कि यह सम्मान संस्था के 11वें त्रैवार्षिक समारोह एवं विशाल भण्डारे के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया गया। साथ ही हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा, वाराणसी को भी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts