धारा लक्ष्य समाचार पत्र
लुधियाना (पंजाब)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित “महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह” में शिरकत की और श्रद्धापूर्वक महर्षि कश्यप जी को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी, दूरदर्शी और प्रजापालक थे। उन्होंने अपने ज्ञान और विचारों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा रचित स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे ग्रंथ आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे महान ऋषियों और महापुरुषों के विचार हमें समाज में एकता, सेवा और समरसता का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलकर समाज के उत्थान में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आयोजकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
(धारा लक्ष्य समाचार)
