बीजेपी पार्टी की बंपर जीत से अमेठी में जश्न का माहौल

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर व मिठाईयां बांटकर मनाई जीत की खुशी।

अमेठी। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा पार्टी को बढ़त मिलती दिखने पर अमेठी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।

नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को बधाईयां देने लगे। हालांकि अंतिम नतीजे आना अभी बाकी हैं, लेकिन रुझानों के बीच उत्साह चरम पर रहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सड़क किनारे रसगुल्ले का स्टाल लगाकर सैकड़ों लोगों को अपने हाथ से रसगुल्ले खिलाएं और अपने समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि यह बढ़त कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

आगे उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और अंतिम परिणाम भी पार्टी के पक्ष में ही आएगा और पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

Related posts