Varanasi UP…शाहू जी महाराज के सामाजिक न्याय की समावेशी नीतियां आज भी प्रासंगिक: अशोक विश्वकर्मा।

शाहू जी महाराज के सामाजिक न्याय की समावेशी नीतियां आज भी प्रासंगिक: अशोक विश्वकर्मा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज महान समाज सुधारक और दूरदर्शी व्यक्ति थे, वह अपनी प्रजा के विकास और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और समानता को बढ़ावा देने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा को मुफ्त और अनिवार्य किया, छात्रावास बनवाए और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया। पिछड़ी जातियों के लिए शिक्षा और नौकरियों में 50% आरक्षण लागू किया जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम था। छुआछूत पर रोक लगाई, दलित और शोषित बच्चों के के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की, बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाया और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया। उनका समावेशी विकास एवं सामाजिक न्याय का एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण था, जो निम्न जाति के वंचित लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा आज भी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है।

Related posts