Raybareli news: मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

डलमऊ (रायबरेली)। मामूली कहासुनी ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार मुराई बाग मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पर डलमऊ रोड पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते रहे।मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं, लेकिन दोनों पक्षों के लोग काफी देर तक भिड़ते रहे। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।मामले में थाना प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि घटना के दौरान एक दुकान में तोड़फोड़ की गई थी।

पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है तथा तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related posts