Raybareli news: सालो से रखे ट्राली ट्रांसफार्मर में फंसा बंदर, लोगों की सूझबूझ से बची जान कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर बीते छह माह से रखा ट्राली ट्रांसफार्मर पूर्व में भी कई दुर्घटनाओं को दावत दे चुका है। लेकिन संबंधित विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को सामने निकलकर आया है। जब शुक्रवार की सुबह उक्त ट्राली ट्रांसफार्मर के अंदर एक बंदर फंस गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सप्लाई बंद कराकर बाहर निकाला गया है और उसका इलाज कराया गया है।

जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त बंदर उक्त स्थान पर मौजूद पीपल के पेड़ पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक वह उस ट्राली ट्रांसफार्मर के अंदर जा गिरा, मौके पर विद्युत सप्लाई चालू थी। तभी आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ एवं सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के लोगों ने पावर हाउस को सूचना देते हुए विद्युत सप्लाई बंद कराई और उक्त बंदर को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है।

बताया जा रहा है कि यह ट्राली ट्रांसफार्मर बीते कई महीनो से उक्त स्थान पर मौजूद है, जो की लगातार दुर्घटनाओं के लिए बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है।उक्त स्थान पर लखनऊ से रायबरेली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें भी आकर वहीं पर रूकती है और छाया होने के कारण राहगीर भी उसी स्थान पर आकर थोड़ी देर आश्रय लेते हैं। जबकि प्रदेश सरकार की मनसा के अनुरूप किसी भी खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

लेकिन विभागीय अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद इस ट्राली ट्रांसफार्मर के द्वारा किसी दिन होने वाली बड़ी दुर्घटना का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द ही इस ट्राली ट्रांसफार्मर को उक्त स्थान से हटाकर वहां पर पहले से मौजूद ट्रांसफार्मर को सही किया जाए।

Related posts