Raybareli news: पति से कहासुनी के बाद महिला ने बच्चे संग शारदा नहर में लगाई छलांग, हालत बिगड़ी

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मायके जा रही एक विवाहिता ने अपने मासूम बच्चे के साथ शारदा नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पेट में पानी चले जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के भोपाल सिंह के पुरवा निवासी विवाहिता मीनू अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से मायके जा रही थी। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर मीनू ने रास्ते में पड़ने वाली शारदा नहर में बच्चे के साथ छलांग लगा दी।

घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नहर में उतरकर महिला और बच्चे को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचीपुलिस ने दोनों को उपचार के लिएअस्पताल पहुंचाया।फिलहाल महिला और बच्चे का इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related posts