धारा लक्ष्य समाचार पत्र
नई दिल्ली। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के समग्र विकास, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने हरियाणा में सामाजिक समरसता, ग्रामीण विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों में रुचि व्यक्त करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति को हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन विकास को गति देने तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें देश और प्रदेश के विकास से जुड़े कई समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया
