Kolkata hariyana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पश्चिम बंगाल पहुंचे, नई सरकार गठन पर दी बधाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

कोलकाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता को नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन धरती को नमन। श्री सुवेंदु अधिकारी एवं पश्चिम बंगाल की जनता को नई सरकार के गठन पर हार्दिक बधाई।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में पश्चिम बंगाल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं का लाभ देश के हर राज्य तक पहुंच रहा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक चेतना देश को नई दिशा देने का कार्य करती रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related posts