Varanasi UP..महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा राष्ट्रस्वाभिमान का संदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा राष्ट्रस्वाभिमान का संदेश

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 486वीं महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुलपति ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन मातृभूमि, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के साहस, संघर्षशीलता और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। “भारत माता की जय” और “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से परिसर गुंजायमान हो उठा।

Related posts