नए आयकर अधिनियम-2025 से मुकदमेबाजी होगी कम, बढ़ेगी पारदर्शिता : ऐतेशाम अंसारी।
वाराणसी। आयकर आयुक्त (OSD) परिक्षेत्र-1, वाराणसी की ओर से शुक्रवार को आयकर भवन सभागार में आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त (OSD) ऐतेशाम अंसारी रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐतेशाम अंसारी ने नए आयकर अधिनियम-2025 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए आयकर कानून का मुख्य उद्देश्य मुकदमेबाजी को कम करना तथा कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि कर देश की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में आयकर निर्धारितियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा अन्य आगंतुकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।
मानस मेहरोत्रा, प्रधान आयकर आयुक्त, प्रयागराज के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, आयकर निर्धारितियों, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द शुक्ला, आसिम जफर, आनंद पाण्डेय, आशुतोष भारद्वाज, चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष जिंदल, शिखर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
