मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए बढ़ रहे रोजगार के अवसर : डॉ. अजय तिवारी।
वाराणसी। नई सुबह इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज, वाराणसी में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थापक एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का क्षेत्र तेजी से उभर रहा है और आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव, पारिवारिक विघटन, नशे की लत, बेरोजगारी और इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे प्रशिक्षित विशेषज्ञों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।
डॉ. तिवारी ने कहा कि अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, स्कूलों, पुनर्वास केंद्रों और निजी संस्थानों में Clinical Psychologist, Rehabilitation Psychologist एवं Counsellor की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।
संस्थान में बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी, मास्टर इन क्लीनिकल साइकोलॉजी तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र को बेहतर कैरियर एवं समाज सेवा के अवसर के रूप में अपनाने की अपील की।
