Varanasi UP…अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर पर सपा का विरोध, कार्रवाई की मांग।

अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर पर सपा का विरोध, कार्रवाई की मांग।

वाराणसी। रामनगर स्थित PAC तिराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पोस्टर हटाकर फाड़ दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

सपा नेताओं ने इसे भाजपा समर्थित तत्वों की साजिश बताते हुए कहा कि PDA की बढ़ती एकता और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों व गरीबों की आवाज से भाजपा घबराई हुई है। इस दौरान थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। सपा ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related posts