Chandigad News: असम में विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा चुने गए नेता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

असम। राज्य में आयोजित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नाम पर सहमति बनने के बाद पार्टी विधायकों ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा सह पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, सुशासन तथा राज्य के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। नेताओं ने विश्वास जताया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश को विकास की नई दिशा देगी।

इस अवसर पर विधायक दल के सदस्यों ने एकजुटता का संदेश देते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। बैठक में कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने पार्टी नेतृत्व और विधायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी तथा सरकार विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों को और अधिक गति देने का काम करेगी।

Related posts