जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसमी बल्लूपुर गांव में मकान का गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन दबंग गांव पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरव पांडे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की,
जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल गौरव पांडे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दो अन्य घायलों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
