धारा लक्ष्य समाचार पत्र
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प का प्रतीक है। यह दिन देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा, “इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को नमन, जिनके समर्पण और नवाचार ने भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। भारत आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नए शोध और नवाचार के माध्यम से देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और तकनीकी विकास के माध्यम से भारत आने वाले समय में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
