Raybareli news: कड़कती धूप में डीएम कार्यालय पहुंचा महिलाओं-बुजुर्गों का गुस्सा व्यापार मंडल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों में पुलिस पर लापरवाही, पक्षपात और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि कई मामलों में पुलिस शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि थानों में उनकी सुनवाई नहीं हो रही और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

जीसी सिंह चौहान ने कहा कि यदि पीड़ितों को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related posts