Raybareli news: जिला अस्पताल की लापरवाही ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल व्हीलचेयर न मिलने पर बेटे ने पिता को पीठ पर लादकर कराया इलाज

जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक अपने बीमार बुजुर्ग पिता को पीठ पर लादकर अस्पताल के वार्डों में इलाज के लिए भटकता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोथी गांव का रहने वाला है और अपने पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में बेटे ने अपने पिता को पीठ पर उठाया और इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इस मार्मिक दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं।

Related posts