आगरा में आदित्य विजन का बड़ा विस्तार, एक साथ खुले तीन नए इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर।
आगरा। देश की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन आदित्य विजन ने मंगलवार को आगरा में एक साथ तीन नए स्टोरों का भव्य उद्घाटन किया। कंपनी ने सिकंदरा-बोदला रोड, एमजी रोड सिविल लाइंस और फतेहाबाद रोड ताजव्यू चौराहा पर नए शोरूम शुरू किए हैं।
कंपनी के निदेशक निशांत प्रभाकर ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह विस्तार किया गया है। आदित्य विजन वर्तमान में देशभर में 207 से अधिक शोरूम संचालित कर रही है।
कंपनी ग्राहकों को ब्याज मुक्त फाइनेंस, जीरो डाउन पेमेंट, एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक, इंस्टेंट डिस्काउंट और आसान ईएमआई जैसी सुविधाएं दे रही है। साथ ही ‘बाय एंड विन’ योजना के तहत घर, कार और बाइक जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
