जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली मे हुई जोरदार आंधी तूफान वोला वृत्त से लोगों के मुसीबत खड़ी कर दिया है आप को बता दें कि आज दिनांक 13/05/2026 की हुईं जोरदार आंधी तूफान से लोगों का काफी नुकसान हुआ है बताते चलें कि आज के आंधी तूफान ने लोगों के घरों को झकझोर कर रख दिया है ऐसा ही नजारा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी मेन गेट पर देखने को मिला जहां दो विशाल काय आम वा सफेदा के पेड़ गिरने से गेट के पास खड़ी गाड़ियां क्षत्रिग्रस्त हो गई।
वहीं एनटीपीसी प्लांट के अंदर सीएचपी एरिया मे भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां कैंटीन के पास पीपल का पेड़ भरभरा कर गिरने से कैंटीन पे चाय पी रहे लोग किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भाग निकले गेट के बाहर खड़ी गाड़ियां क्षत्रिग्रस्त होने की वजह से एनटीपीसी के अधिकारियों के ऊपर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि गाड़ी अगर अंदर जाने देते तो शायद आज गाड़ियां सुरक्षित होती
