जिला रिपोर्टर रायबरेली से रोहित मिश्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।बावन बुजुर्ग बल्ला ग्राम सभा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को गांव के लोगों ने एकजुट होकर चकबंदी का विरोध जताया और प्रशासन से इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी की प्रक्रिया से किसानों और भूमिधरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ग्राम सभा के लोगों का कहना है कि बिना सभी पक्षों की सहमति और पर्याप्त जानकारी के चकबंदी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे गांव में असंतोष का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पहले गांव स्तर पर बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएं,
उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।विरोध कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय लेने की अपील की है।
