बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धांजलि, मानवता और सेवा का दिया संदेश।
वाराणसी, संत निरंकारी मिशन की ओर से युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में विशेष संत समागम का आयोजन किया गया। मलदहिया स्थित सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम को वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर सिंह ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत, सेवा और भक्ति को समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुखी और पीड़ित लोगों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना ही सच्ची मानवता है।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के बाद जीवन केवल स्वयं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समस्त मानवता की सेवा और कल्याण का माध्यम बन जाता है। सच्ची भक्ति व्यवहार, विचार और कर्मों में झलकती है।
