Raybareli News: जर्जर पंचायत भवन बना हादसे का कारण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह व ग्रामीणों ने की जांच और नए भवन निर्माण की मांग…डीएम सरनीत कौर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुबना में स्थित वर्षों पुराना पंचायत भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की हालत खराब होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को प्रार्थना पत्र देकर पंचायत भवन की जांच कराए जाने तथा नए भवन निर्माण की मांग उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 1986 के आसपास कराया गया था। समय के साथ भवन की दीवारें और छत कमजोर हो चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पंचायत भवन में बैठकों एवं अन्य सरकारी कार्यों के दौरान लोगों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में भवन का जर्जर होना खतरे का कारण बना हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन की खराब स्थिति के चलते पंचायत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विशेषज्ञ टीम भेजकर भवन का निरीक्षण कराया जाए और शीघ्र नए पंचायत भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Related posts