मंदिर के पुजारी की तहरीर पर एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, घंटा-गदा समेत पूजा सामग्री पार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर का घंटा, हनुमान जी की गदा समेत अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली। सुबह मंदिर से सामान गायब मिलने पर पुजारी में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मंदिर के पुजारी संगमलाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला की तहरीर पर थाना महराजगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 128/2026 के तहत धारा 305(डी) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मामले में कपिल पुत्र सर्वेश निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना मिलएरिया, रायबरेली को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना 30 सितंबर की रात की बताई गई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच में जुटी है।

Related posts