धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरांवा रायबरेली। गुरुवार को जनपद की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर आगामी विधान परिषद चुनावो के मद्देनजर कस्बें के मुख्य मार्गो पर लगे राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक संगठनों के बैनर पोस्टरों को हटाया गया। यह कार्यक्रम तहसील प्रशासन, नगर पंचायत बछरावां एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की देखरेख में संपन्न किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की कस्बे के मुख्य मार्गों एवं कस्बे से निकलने वाले ओवरब्रिजों पर सैकड़ो की संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के बैनर और होर्डिंग लटक रहे थे,।
जो की विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर हटाए गए हैं। इस मौके पर नायाब तहसीलदार वंदना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बछरावा रामआशीष, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
