Raybareli News: दोस्तों संग नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौत।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।हरचंदपुर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहरी मजरे गुलुपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार बछरांवा थाना क्षेत्र के सेरी गांव निवासी जितेंद्र लोधी अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts