आईएमएस बीएचयू में एंटीमाइक्रोबियल्स विषय पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित।
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आईएमएस बीएचयू में रविवार को “एंटीमाइक्रोबीयल्स- एविडेंस टू एक्सीलेंस” विषय पर एक दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित की गई। आयोजन सचिव डॉ अरुण राज पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग, उनके दुष्प्रभाव एवं अनावश्यक प्रयोग पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो अजीत कुमार चतुर्वेदी रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणवीर त्यागी एवं आईएमएस डीन डॉ संजय गुप्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता रही।
